शनिवार, मई 19, 2012

दुनिया के सबसे बड़े वर्षा वनों को बचाने का अभियान

दुनिया के इकलौते और सबसे बड़े वर्षा वनों को बचाने के लिए ग्रीनपीस के विश्वव्‍यापी अभियान में अब हॉलीवुड की मशहूर एक्‍टर जिलियन एंडरसन (एक्‍स फाइल्‍स की डेना स्‍कली) भी शामिल हो गई हैं। ग्रीन पीस अमेजन के वर्षा वनों में सन् 2015 तक पूरी तरह कटाई रोकने के लिए अभियान चला रही है।

दुनिया के सबसे बड़े वर्षा वन के रूप में विख्‍यात अमेजन के वर्षा वन (रेन फॉरेस्‍ट) पेड़ों की कटाई के साथ ही दुनियाभर में हो रहे जलवायु परिवर्तनों के कारण तेजी से घटते जा रहे हैं। इन वर्षा वनों में दुनिया की ज्ञात प्रजातियों का लगभग एक चौथाई से भी बड़ा हिस्‍सा शामिल है और इसमें हर रोज लगातार वृद्धि हो रही है। इन्‍हीं जंगलों में दुनिया के कुछ ऐसे मूल निवासी भी रहते हैं जो आधुनिक विश्व से एकदम अनजान हैं।

जलवायु में हो रहे वैश्विक परिवर्तनों के साथ ही अमेजन वर्षा वनों में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से अब इन तमाम जीव-जंतुओं और वनस्‍पतियों का अस्तित्‍व खतरे में पड़ गया है। इसी के मद्देनजर ग्रीन पीस ने अमेजन वनों में पेड़ों की कटाई सन् 2015 तक पूरी तरह रोकने का अभियान चलाया है। इस अभियान को व्‍यापक समर्थन मिल रहा है और कई नामी-गिरामी हस्तियां इससे जुड़ रही हैं।

देखिए किस तरह किया ग्रीन पीस के रैंबो वारियर्स ने विरोध


अमेजन के वर्षा वनों को बचाने के अभियान को जिलियन एंडरसन का समर्थन

3 टिप्‍पणियां:

  1. लंबे समय के बाद आपको देखकर खुशी हुई. हम तो सोचते थे कि अब आपसे कभी मुलाकात नहीं होगी. हमेशा की तरह रोचक जानकारी देने के लिए आभार।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. बेनामीमई 18, 2012

    paryanaad blog ko dobara padhkar achcha laga. regular likhiye sir.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  3. बेनामीमई 18, 2012

    Welcome back mr Paryanaad. Hope we can see you regularly now... keep on good work

    - Shomu Bhatta

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं

पर्यानाद् आपको कैसा लगा अवश्‍य बताएं. आपके सुझावों का स्‍वागत है. धन्‍यवाद्